ट्रक के खलासी की गोली मारकर की गई थी हत्या, पिता ने अज्ञात अपराधियों पर कराई प्राथमिकी दर्ज

राँची : नामकुम के दुर्गा सोरेन चौक के पास बुधवार की देर रात 2 बजे खड़े ट्रक में खलासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया था। खलासी की पहचान गोलू कुमार के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर मृतक गोलू कुमार के पिता विजय राय ने नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मृतक के पिता विजय राय ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने मेरे बेटे की हत्या कर दी है। मृतक गोलू रातू थाना क्षेत्र में रहता था। पिता विजय राय ने बताया कि ट्रक को टाटीसिल्वे में खाली किया गया था और दुर्गा सोरेन चौक के पास साइड में खड़ा कर दिया गया था। गोलू ट्रक में ही आराम कर रहा था लेकिन अज्ञात अपराधियों ने आकर उसकी हत्या कर दी। धारा 302 और आर्म्स एक्ट के तहत नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विजय राय ने बताया कि हमारे बेटे को जल्द से जल्द इंसाफ मिले और पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दें।

बाइक पर सवार होकर आए थे अपराधी

बुधवार की देर रात करीब 2 बजे दो बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने ट्रक खलासी की ट्रक के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है, कि अपराधी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद रात में ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है,और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

खलासी के हत्या के पीछे आशंका जताई जा रही है कि अपराधी लूटपाट करने के नियत से आए होंगे। जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार कर खलासी की हत्या कर दी।हालांकि अबतक हत्या के पीछे का सही वजह सामने नहीं आ पाया है।ट्रक का मालिक रातू थाना क्षेत्र क्षेत्र स्थित चटकपुर का रहने वाला है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुनील तिवारी ने कहा कि मामले छानबीन जारी है। बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगी।सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विधायक जनार्दन पासवान पर गुप्ता परिवार ने लगाया तथ्यहीन मामला विधानसभा में उठाने का आरोप

4 करोड़ को 400 करोड़ का जमीन बताकर किया असुरक्षित डीसी व एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार…
Read More

झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप में ग्रामीणों ने पंडरा थाना का किया घेराव

रांची : पंडरा थाना को स्थानीय लोगों ने आज घेराव किया। ग्रामीणों ने पंडित थाना प्रभारी पर आरोप…
हजारीबाग: यज्ञ जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, पथराव और आगजनी भी हुई; पुलिस ने काबू में किया हालात
Read More

हजारीबाग: यज्ञ जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, पथराव और आगजनी भी हुई, पुलिस ने हालत को काबू में किया

 हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कठा इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव के बाद झड़प हो गई।…