
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है, सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। महिला नक्सली रेणुका, जिसके सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम रखा गया था, उसे 31 मार्च को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने 9 अन्य नक्सलियों को भी ढेर किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में मारी गई नक्सली रेणुका को बानु और सरस्वती के नाम से भी जाना जाता था। यह वारंगल के कडवेन्डी की रहने वाली थी।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसके सिर पर 25 लाख का इनाम रखा गया था। सुरक्षा बलों के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में अब तक 119 नक्सलियों को मार गिराया जा चुका है।