17 सितंबर से भागलपुर हावड़ा बंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन एवं टिकट बुकिंग शुरू किया जाएगा।

हंसडीहा दुमका

सुमीत प्रकाश

भागलपुर से हावड़ा तक बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर भागलपुर स्टेशन से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद डा निशिकांत दुबे, गोड्डा विधायक अमित मंडल, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर बंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया। स्टेशन परिसर में बने मंच पर पी एम श्री नवोदय विद्यालय की छात्रा द्वारा नृत्य, प्लस टू विद्यालय हंसडीहा की छात्रा द्वारा गान प्रस्तुति से सांसद का स्वागत किया गया। इस मौके पर सांसद अपने संबोधन में कहा की संताल परगना जैसे पिछड़े क्षेत्र में बंदे भारत जैसे ट्रेन का चलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। कुछ वर्ष पहले गोड्डा में ट्रेन की पटरी तक नही बिछी थी, आज बंदे भारत जैसे ट्रेन का परिचालन हो रहा इसके लिए सांसद ने मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा की आने वाले समय में गोड्डा एक ट्रेन का हब बनने वाला है, गोड्डा में अभी अदानी पावर प्लांट चल रहा, इसके अलावे और भी उद्योग लगाने की दिशा में काम करना है। इसके बाद सांसद निशिकांत दुबे कार्यकर्ताओं, स्कूल के प्रतिभागी बच्चियों के साथ इस ट्रेन में सफर का आंनद लेने के लिए दुमका की ओर निकल गए। इस ट्रेन के स्वागत के लिए बारिश में भी हजारों की संख्या में लोग जमा हुए थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रांची में तैनात सब इंस्पेक्टर ने किया कमाल, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को दिलवाया 20 साल कैद की सजा

रांची: पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने मंगलवार को नाबालिग से दुष्कर्म करने के  दोषी…
Read More

सुजीत मुंडा बेंगलुरु हुए रवाना, फ्लाइट छूटने पर खेल विभाग ने तत्काल टिकट कराकर भेजा ।

सुजीत मुंडा दिव्यांग क्रिकेट प्लेयर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आयोजित भारतीय टीम के कैंप में शामिल होने…
Read More

झारखंड की निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में भर्ती.

रांची: मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले में जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की मंगलवार देर शाम…