Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर ताजा खबरे

चतरा में फायरिंग और लूटपाट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

चतरा जिले के बशिष्ठनगर थाना क्षेत्र में कस्तूरबा विद्यालय, प्रतापपुर मोड़ के पास हुई लूटपाट और फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने महज 48 घंटे में सफल उद्भेदन कर लिया है। 9 अगस्त को अपराधियों ने मोबाइल और सोने की चेन लूटने के दौरान फायरिंग की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। एसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

वीओ:
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के परासिया गांव निवासी करीब 24 वर्षीय अमित कुमार, बशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के छोटकी जोरी गांव निवासी करीब 18 वर्षीय बीटु कुमार और करैलीबार गांव निवासी करीब 18 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को कस्तूरबा विद्यालय, प्रतापपुर मोड़ के समीप अपराधियों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। अपराधियों ने मोबाइल और सोने की चेन लूटने के दौरान फायरिंग भी की और इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बशिष्ठनगर थाना पुलिस सक्रिय हुई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक चप्पल बरामद हुई। यही चप्पल पुलिस के लिए सबसे अहम सुराग साबित हुई। अपराधियों के भागने के दौरान मुख्य आरोपी अमित कुमार की चप्पल मौके पर ही छूट गई थी। पुलिस ने इसी सुराग के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आरोपी की पहचान तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

इसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमित कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हंटरगंज थाना क्षेत्र के अलावा बिहार के शेरघाटी में भी कई गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। महज 48 घंटे में लूट और फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को चतरा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। खास बात यह रही कि मौके पर छूटी एक चप्पल ने पुलिस को अपराधियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi