रातू में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत

रांची : रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड सिमलिया में कल दस चक्का ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान चान्हो के रघुनाथपुर निवासी हेमंती देवी 65वर्ष पति बुलू सिंह के रूप में हुई। घटना से गुस्साए स्वजनों व ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर माने। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

महिला अपनी बेटी के घर रातू स्थित सिमलिया कठर टोली आई थी। दुर्घटना के बाद परिजनों ने सिमलिया रिंग रोड को शाम चार बजे जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पीसीआर 29 ने शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए रिम्स पहुंचा दिया। सड़क जाम कर रहे मृतक के स्वजनों ने गाड़ी के मालिक और ड्राइवर को घटनास्थल पर बुलाने की माग की।

रातू थाना प्रभारी आभाष कुमार मृतक के स्वजनों को मनाने का प्रयास करते रहे। शाम शाम छह बजे के करीब स्वजनों और पुलिस प्रशासन के बीच एक समझौता हुआ। इसमें पुलिस प्रशासन की ओर से स्वजनों को पाच हजार नकद, एक इंदिरा आवास और सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई। तब जाकर स्वजनों ने सड़क जाम हटाया। जाम हटने के साथ ही यातायात सुचारू रूप से चालू हो गया। बताते चलें कि सिमलिया रिेग रोड के पास अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की, लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस संबंध में कोई काम नहीं किया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

चक्रधरपुर में गिरिराज सेना के प्रमुख कमल देवगिरी की बम मारकर हत्या,हिंदूवादी संगठनों में बड़ा आक्रोश!!

चक्रधरपुर- चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के भारत भवन के पास गिरिराज सेना के प्रमुख कमल देवगिरी की अपराधियों ने…
Read More

डांस झारखंड के कलाकारो ने जेके ग्रुप ऑफ कंपनीज के तत्वधान में किया अद्भुत फोटो शूट

रांची: डांस झारखंड के कलाकारो ने जेके ग्रुप ऑफ कंपनीज के तत्वधान में जेके हैप्पी फीट प्ले स्कूल…