
धनबाद। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को धनबाद के इसीएल मुगमा एरिया की खुदिया कोलियरी के पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार राय समेत दो को सीबीआई ने 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है।
सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। पीएफ और ग्रेच्युटी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की गयी थी। छापेमारी के बाद से कोलियरी में अफरा-तफरी का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई धनबाद की 20 सदस्यीय टीम ने सोमवार की सुबह 11:30 नाटकीय ढंग से इसीएल मुगमा एरिया की खुदिया कोलियरी में दबिश दी