विक्षिप्त युवक का शव तैरते हुए तालाब में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र में आज विक्षिप्त युवक का शव तैरते हुए तालाब में मिला है। मृतक युवक का नाम राजेश तिर्की है और वह नगड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक राजेश तिर्की का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था और डूबने से उसकी मौत हो गई है। हालांकि मृतक राजेश तिर्की 29 दिसंबर को घर में बिना बताए हुए लापता थे। इसकी सूचना नगड़ी थाना प्रभारी को दी गई थी।

आज सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में तैरते हुए शव की सूचना को नगड़ी थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी कर रही है। नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हत्या या आत्महत्या की बिंदु पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों का बयान लिया जा रहा है। नगरी थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की सही जानकारी सामने आ पाएगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

शराब जाँच अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, मिले हथियार, 2 लाख नगद

जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे शराबबंदी के खिलाफ अभियान में जांच के दौरान जहानाबाद…
Read More

NCB और रातू थाने की पुलिस संयुक्त छापेमारी कर एक हज़ार किलो गांजा किया बरामद,सरगना गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना इलाके में एसीबी की टीम और रातू थाने की पुलिस ने संयुक्त…
Read More

ट्रक के खलासी की गोली मारकर की गई थी हत्या, पिता ने अज्ञात अपराधियों पर कराई प्राथमिकी दर्ज

राँची : नामकुम के दुर्गा सोरेन चौक के पास बुधवार की देर रात 2 बजे खड़े ट्रक में…