ओडिशा से बिहार जा रही कार में 168 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

लोहरदगा।पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 168 किलोग्राम अवैध गांजा से लदी एक कार को पकड़ा है। यह फोर्ड कंपनी की कार (रजिस्ट्रेशन नंबर – BR11JZ 3556) ओडिशा के झारसुगोड़ा से चलकर लोहरदगा होते हुए बिहार की ओर जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर लोहरदगा एवं कुडू थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए चांपी चौक के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान पुलिस को देखकर कार सवार तेजी से वाहन भगाने लगे। पुलिस ने पीछा किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग पर चांपी स्थित कल्वा ढोड़ा के पास सड़क किनारे कच्चे नाले को पार करते हुए एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन पुलिस ने तत्क्षण कार्रवाई करते हुए कार में सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपीअमीश कुमार लाल, उम्र लगभग 19 वर्ष, पिता संजय लाल, वर्तमान पता– बेलपहाड़, गुमाडेरा जहाज पाड़ा, थाना बेलपहाड़, जिला झारसुगोड़ा (ओडिशा); स्थायी पता– ग्राम नरौला, थाना ओबरा, जिला औरंगाबाद (बिहार)

आकाश राय, उम्र लगभग 19 वर्ष, पिता ओसियर राय, वर्तमान पता– बेलपहाड़, नियर गुमाडेरा फाटक, थाना बेलपहाड़, जिला झारसुगोड़ा (ओडिशा); स्थायी पता– ग्राम पिरौना, जिला छपरा (बिहार

कुडू अंचल अधिकारी की मौजूदगी में कार की तलाशी लेने पर 168 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके साथ जुड़े अन्य तस्करों की पहचान की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जब्त सामग्री

168 किलोग्राम अवैध गांजा

एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन

छापामारी टीम में शामिल अधिकारी एवं बल

मनोज कुमार, थाना प्रभारी, कुडू थाना

अश्विनी कुमार राणा, कुडू थाना

चारो उरांव, चांपी पिकेटसैट-78 के सशस्त्र बल एवं चांपी पिकेट की सशस्त्र टीम

यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का परिणाम है, जिसने एक बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की तस्करी को रोकने में अहम भूमिका निभाई।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मुसहर समाज के लोगों के घर तोड़कर रातों रात भागने पर किया गया मजबूर, उनके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे भैरव सिंह

पलामू: पलामू के पांडू नामक क्षेत्र में जिहादियों द्वारा हिंदू समाज के अभिन्न अंग मुसहर समाज के लोगों…

एक सर्टिफिकेट पलामू और चतरा में दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद लंबा छुटी लेकर हुआ फरार

मीडिया हाउस: एक सर्टिफिकेट पर दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद चतरा में मचा हड़कंप, राज्यपाल…
हाथ में संविधान और मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन _ शिल्पी नेहा तिर्की
Read More

हाथ में संविधान और मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन – शिल्पी नेहा तिर्की

“हाथ में संविधान, मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन है” – शिल्पी नेहा तिर्की डॉ.…
Read More

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि निवेश और उनके साथियों से हमारा कोई वास्ता नहीं, वे लोग ठग हैं

राँची : पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो दिनेश गोप ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर…