रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाने की पुलिस ने देवी पार के शक में कई होटलों में छापेमारी की है। हालांकि अब तक इस छापेमारी में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। देह व्यापार के शक में आधा दर्जन होटलों को खंगाला गया। पुलिस छापेमारी की सूचना मिलते ही होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने होटल में ठहरे हुए आगंतुकों के विषय में जानकारी प्राप्त की। आगंतुक पुस्तिका की भी जांच की।पुलिस जब होटल की छापेमारी करने जा रही थी तो महिलाएं होटल से भाग गई। आशंका पर पुलिस टीम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ा। वहीं, होटल के आसपास घूम रही अन्य आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिटी डीएसपी ने बताया कि एसएसपी को सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड में देह व्यापार होता है। होटलों में शराबियों का अड्डेबाजी होता है। एसएसपी के निर्देश पर छापेमारी की गई। अपराध रोकने को लेकर चुटिया थाना को सतर्क रहने को कहा गया है।