डूमरदगा बाल सुधार गृह में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए 68 बाल कैदियों को राज्य के अलग-अलग जिलों में किया जाएगा शिफ्ट

रांची : सदर थाना क्षेत्र स्थित डूमरदगा बाल सुधार गृह में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए 68 बाल कैदियों को राज्य के अलग-अलग जिलों में शिफ्ट किया जाएगा। बाल सुधार गृह में छह फरवरी को दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना से 21 बाल कैदी चोटिल हो गए थे। इससे पहले भी यहां मारपीट और भागने की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए यहां बंद 16 से 18 साल के बाल कैदियों को दूसरे जिले के बाल सुधार गृह में भेजने की तैयारी की जा रही है।

बाल सुधार केंद्र में वर्तमान में 158 बाल कैदी हैं। जबकि इस सेंटर की क्षमता ही कुल 120 बाल बंदियों को रखने की है। लेकिन क्षमता से ज्यादा यहां बाल कैदी रह रहे हैं। रांची के अलावा दूसरे जिलों के भी बाल कैदियों को यहां रखने से जगह की कमी हो गई है। सेंटर में में 60 से अधिक बाल कैदी 16 से 18 साल के बीच हैं, जो खुद को यहां का सीनियर बताते हुए नए बाल कैदियों को परेशान करते हैं और उनके परिजनों से पैसे की मांग करते हैं। नहीं देने पर उनके साथ मारपीट और गाली गलौज भी करते हैं।

छापामारी के दौरान कई बार जब्त हुआ गांजा, खैनी, गुटखा और नशीली पदार्थ

31 अक्टूबर 2021 को पुलिस ने छापेमारी कर गांजा, नशीली टैबलेट, खैनी, मोबाइल और गुटका बरामद किया था।

19 जून 2021 को पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा, खैनी और गुटका बरामद किया था। इसके पहले जून माह में ही बाल कैदियों का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कई बाल कैदी गांजा पीते नजर आए थे।

10 मई 2021 को पुलिस ने छापेमारी कर दो पैकेट गांजा, 40 पैकेट खैनी, 40 पैकेट बीड़ी, 58 पीस गुटखा, 86 पीस सुपारी, दो पैकेट सरसों का तेल, 32 पाउच सैंपू, 12 पैकेट बिस्किट व 20 पीस मिक्सचर बरामद किया था।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

15 लाख रुपए को डबल कराने के बहाने लूटपाट करने आए अपराधी भागे खाली हाथ

रांची: एसएसपी रांची ने बताया कि सिटी एसपी अंशुमान कुमार के दिशा निर्देश पर डीएसपी कोतवाली प्रकाश सोय…
Read More

कांग्रेस के तीन कैश कांड के आरोपी विधायकों के मामले पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, अदालत ने बंगाल पुलिस को जांच पर रोक लगाने से किया इनकार

रांची: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 46 लाख कैश के साथ पकड़े गए कांग्रेस के तीन विधायकों के…
Read More

हजारीबाग में हुए सड़क हादसे में गिरिडीह के बगोदर के दो बाइक सवार की मौत‌, पहुंचे बगोदर विधायक भी !!

गिरिडीह- हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना के अरजरी और नरकरी के बीच हुए एक बड़े मालवाहक ट्रक के चपेट…
Read More

पूजा भंडार दुकान से पति पत्नी का फांसी से झूलता हुआ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो : जिले के चंद्रपुरा थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड में एक पूजा भंडार दुकान से पति-पत्नी का…