एयरपोर्ट के अंदर कपिल मिश्रा को चार घंटे से अधिक हिरासत में लेकर रोक कर रखा गया है, मीडिया से बात करने भी नहीं दी जा रही

रांची : झारखंड के हजारीबाग जिले में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान रुपेश पांडे की मॉब लिंचिंग कर दी गई थी। जिसमें रूपेश पांडेय की मौत हो गई थी। रूपेश पांडे के परिवार से मिलने के लिए आज सुबह कपिल मिश्रा रांची आए थे। लेकिन चार घंटे से अधिक कपिल मिश्रा को हिरासत में लेकर एयरपोर्ट पर रखा गया है। कपिल मिश्रा को मीडिया के लोगों से भी बात करने नहीं दी जा रही है।

कपिल मिश्रा ने कहा कि रुपेश पांडे के परिवार वालों के लिए 14 लाख रुपए जमा किया गया है। जल्द ही इस पैसे को बैंक में ट्रांसफर किया जाएगा। कपिल मिश्रा ने बताया कि परिवार वालों से मिलकर उनके हौसले को बढ़ाना और मौजूदा हालात को समझने के लिए हजारीबाग जा रहे थे लेकिन मुझे एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया है।

इशारों इशारों में हेमंत सरकार पर साधा निशाना

कपिल मिश्रा ने इशारों इशारों में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुझे मत रोकिए, अपराधियों और हत्यारों को पकड़िए। कपिल मिश्रा ने कहा कि तुष्टीकरण के आगे सत्ता को रोकिए और पीड़ित परिवार के साथ न्याय कीजिये।

न्याय सुनिश्चित करवा कर रहेंगे

कपिल मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय होगा और कोई भी इस मामले को दबा नहीं सकता है। अगर कोई सोच रहे हैं कि इस मामले को दबा लिया जाएगा तो उनकी गलतफहमी है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

चोरी किए गए मोटरसाईकल को अवैध कोयला व्यापार करनेवालो को सस्ते दाम पर बेच देते हैं।

रांची के सुखदेवनगर थाना एवम पंडरा ओपी के आस पास के क्षेत्रों से बीते 4 एवम 5 अप्रैल…
Read More

50 लाख रुपये नगद,ढेड़ करोड़ रुपये के गहने की चोरी,मकान मालिक सपरिवार गए थे सिंगापुर,दिल्ली और हरिद्वार घूमने……

जमशेदपुर : झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर के साकची मुस्लिम बस्ती मजार के पास रहने वाले…
Read More

सीएम के कार्यक्रम में हंगामे की कोशिश, उग्र युवाओं को डीसी-एसपी ने समझाया

हजारीबाग : सीएम हेमंत सोरेन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को हजारीबाग पहुंचे। इस दौरान सीएम…

एक सर्टिफिकेट पलामू और चतरा में दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद लंबा छुटी लेकर हुआ फरार

मीडिया हाउस: एक सर्टिफिकेट पर दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद चतरा में मचा हड़कंप, राज्यपाल…