अरगोड़ा थाने की पुलिस ने किडनैपर को किया गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद

रांची : अरगोड़ा थाने की पुलिस ने एक किडनैपर को गिरफ्तार किया है। किडनैपर का नाम मोहम्मद शफीक है और वह भट्टा टोला मोहल्ला में रहता था। अरगोड़ा थाने की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे का नाम संदीप कुजूर है। किडनैपर संदीप कुजूर के मोबाइल से संदीप कुजूर के परिजन को फोन किया और गाली गलौज किया। किडनैपर ने संदीप कुजूर के परिजन को बोला कि यदि अपने बच्चे को सकुशल चाहते हो तो पचास हज़ार तुरंत हरमू नदी के किनारे लेते आओ।

परिवार वालों ने इस घटना की सूचना अरगोड़ा थाना की पुलिस को दी। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस किडनैपर की घेराबंदी कर किडनैपर को गिरफ्तार कर लिया है। किडनैपर के साथ एक और सहयोगी शामिल है जो पुलिस को देख फरार हो गया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि फरार हुए सहयोगियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

शादी कराने के नाम पर प्रेमी-प्रेमिका को बुलाकर परिजन ने किया सामूहिक बलात्कार, उसके बाद प्रेमी प्रेमिका का कर दिया था मर्डर

रांची : राजधानी रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र स्थित तानाशी मोड़ के पास आठ फरवरी की देर रात…
Read More

हवलदार संदीप सिंह ने जगन्नाथ मंदिर के पास एक अपराधी को दौड़ाकर 2 पिस्टल के साथ पकड़ा।

राँची:अपराधी जगरनाथपुर मंदिर के पास किसी घटना के अंजाम देने के उदेश्य से घुम रहा था। तभी विस्थापित…
Read More

धनबाद की बंद आउटसोर्सिंग परियोजना में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान एक की मौत

धनबाद : कतरास कोयलांचल क्षेत्र के एकीकृत मुराइडीह फुलारीटांड़ कोलियरी के बंद पड़ी डेको आउट सोर्सिंग पैच में…