पोस्टऑफिस में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार !!

चतरा – पोस्टल विभाग में लोगों की नौकरी लगाने के नाम पर लाखो रुपए की ठगी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी चतरा व्यवहार न्यायालय परिसर से की गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम हेमचंद बताया जाता है। जो बिहार की राजधानी पटना के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है। ठगी के शिकार हुवे भुक्तभोगियों ने बताया कि हेमचंद खुद को पोस्टल विभाग का सीनियर ऑडिटर बताता था। इसी झांसे में लेकर इसके द्वारा प्रत्येक नौकरी की इक्षा रखने वाले शिक्षित बेरोजगार युवकों से 4 से लेकर 6 लाख रुपए तक की वसूली की गई। बताते चलें कि इस जालसाज हेमचंद के विरुद्ध स्थानीय न्यायालय में दो मुकदमा चल रहा था। जिसमें से एक में तो इसके द्वारा चोरी छुपे बेल ले लिया गया परंतु वह जैसे ही दूसरे मामले में बेल लेने के लिए न्यायालय में पहुंचा वैसे ही सदर थाना पुलिस को इसकी भनक लग गई और उसे धर दबोचा। सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को पूछ ताछ के बाद मंडल कारा भेज दिया है। बताते चलें कि इस जालसाजी के मामले में हेमचंद की पत्नी और उसके  दोनों पुत्र भी आरोपी बनाए गए हैं।  मालूम हो कि प्रेमचंद ने पोस्टऑफिस में नौकरी लगाने के नाम पर चतरा के कुमार गौरव, अमित कुमार, मो निजाम, भोला सहित दर्जनों युवकों से 4 लाख से लेकर 6 लाख रुपए तक की ठगी की है। इस ठगी के मामले में अगर गहनता पूर्वक जांच की जाय तो चतरा पोस्ट ऑफस के भी कुछ कर्मी इसमें संलिप्त पाए जायेंगें।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

गिरिडीह वॉटरफाल और जमुआ में मिला दो शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप !!

गिरिडीह –  गिरिडीह में सोमवार को युवक और नाबालिग के संदिग्ध हत्या से जुड़ा दो मामला सामने आया।…
Read More

नए राज्यपाल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को पद की दिलायी शपथ

रांची: राजभवन स्थित बिरसा मंडप में आज माननीय राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन ने झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य…
Read More

JSCA स्टेडियम में आतंकवादियों के हमले की खबर, फिर 7 आतंकी को दबोचा

रांची : अचानक यह खबर फैली की धुर्वा स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आतंकवादियों ने हमला कर दिया,…