गिरिडीह के पुलिस अधिकारियों से उलझा बाइक चालक, अधिकारी को मारा धक्का !!

गिरिडीह- सड़क हादसों में जान जाते देख गिरिडीह जिला प्रशासन सजक हुआ। और शुक्रवार से प्रशासन ने सड़क सुरक्षा शपथ सप्ताह का पहल भी की। लेकिन जिला प्रशासन के इस पहल पर बाइक राइडर्स भी ब्रेक लगाते दिख रहे है। शुक्रवार को इसकी बानगी भी दिखी। जब डीटीओ रोहित सिन्हा के नेतृत्व में अभियान शुरू हुआ। शहर के कई इलाकों में शुरू हुआ अभियान जब व्हीटी बाजार के एसपी कोठी समीप शुरू हुआ। जहा डीटीओ रोहित सिन्हा के साथ ट्रैफिक प्रभारी प्रेमरंजन उरांव समेत कई पुलिस जवान शामिल हुए। कई गाड़ियों के चालकों को माला पहनाकर और गुलाब देकर अपील किए जाने के दौरान जब कोलडीहा से एक बाइक सवार राजा आलम तेज रफ्तार में एसपी कोठी से गुजर रहा था। तो कुछ जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया। हाथ जोड़कर रुकने का इशारा करने के बाद भी जब बाइक सवार राजा आलम नही रुका, और एक जवान को टक्कर मारने के क्रम बाइक के साथ गिर पड़ा। इसके बाद जब खुद को संभाला, और जवान से उलझना शुरू कर दिया। इतना ही जब एक पुलिस अधिकारी ने उसे समझाना चाहा, तो आरोपी राजा आलम पुलिस अधिकारी को ही धक्का मारते हुए भगाने का प्रयास किया। इस दौरान जब जवान उसे नगर थाना ले जाने लगे, तो आरोपी राजा आलम जवानों के साथ पुलिस अधिकारी को देख लेने की धमकी दिया। हालाकि उसे फिर थाना पहुंचाया गया। जहा उसकी जांच की जा रही है की आरोपी कही शराब या किसी और नशीले पदार्थ के सेवन में गाड़ी तो नही चला रहा था। दरअसल, जब शुक्रवार से अभियान शुरू किया गया, तो हर दो पहिया वाहन चालक को ड्राइविंग के क्रम में बगैर हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाने वालो को माला पहनाकर और गुलाब फूल देकर अपील किया जा रहा था की जीवन कीमती है इसलिए हेलमेट पहन कर ही ड्राइविंग करे, इस दौरान कई महिलाओं के साथ पुरुष चालकों से यही अपील किया जा रहा था। जबकि मौके पर लोगो को डीटीओ ने शपथ भी दिलाते दिखे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

जनक नगर में 18 जून को हुई भाई-बहन की हत्याकांड का मुख्य आरोपी अर्पित को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र के जनक नगर में 18 जून को भाई-बहन की हत्या कर दी गई…
Read More

रांची में जलेगा 70 फीट का रावण:रावण दहन इस बार होगा और खास, रंगारंग कार्यक्रम और विशेष आतिशबाजी की तैयारी. 

रांची: रांची में रावण दहन की तैयारी तेज है। बारिश के मौसम को देखते हुए ऐसा रावण तैयार…