नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा : जिले के गिरदा ओपी क्षेत्र एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग के माता-पिता बाजार गए हुए थे। इसी बीच व्यक्ति ने नाबालिग को अकेला देखकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह घटना गिरदा ओपी के कांटा-ग्राम में हुआ।

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी कुल्लू नायक उम्र करीब 40 वर्ष, पिता-देवानन्द नायक, गांव कांटा, थाना-बानो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जानकारी मिली कि दुष्कर्म के आरोपी कुल्लू नायक दिल्ली भागने की फिराक में है। इसके लिए वह अपने घर से फरार होकर मामा के यहां रह रहा था। गिरदा पुलिस की टीम ने कार्यवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी कुल्लू नायक को मामा के घर से गिरफ्तार कर लिया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पेट्रोलिंग गाड़ी पर हमला, दारोगा और पुलिसकर्मियों के साथ हुई मारपीट.

रांची- राजधानी रांची के धुर्वा थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी पर हमला किया गया है. बदमाशों ने दारोगा और…