कुडू बड़की चांपी में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से महिला की मौत, 2 घंटे तक सड़क जाम

लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र के बड़की चांपी और कुन्दगड़ा गांव के बीच भंडार के पास एक अनियंत्रित होंडा कार (JH05BM 3409) ने पैदल चल रही मुन्नी देवी (45) वर्ष को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार पुल के पास पलट गई।कार में सवार 5 लोगों में एक महिला गंभीर और चार लोग हल्के रूप से घायल हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल मुन्नी देवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब 2 घंटे तक सड़क जाम किया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद जाम हटाया गया।अंचलाधिकारी सह बीडीओ संतोष उराँव ने मृतक परिवार को तत्काल 5000 रुपये और एक क्विंटल चावल की सहायता दी तथा सरकारी योजनाओं के तहत मुआवजा, अंबेडकर आवास और बच्चों की पढ़ाई के लिए मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सिल्ली में निकला भव्य जुलूस

सिल्ली/मुरी : सिल्ली प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा ईद- मिलाद- उन-नबी के अवसर पर…