भारतीय छात्र को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रताड़ित करने तथा भेदभाव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण: अभाविप।

भारतीय छात्र करण कटारिया के साथ लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भेदभाव, दुर्भावनापूर्ण व्यवहार तथा भारतीय पहचान के कारण प्रताड़ित किए जाने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत के छात्र-छात्राओं के सबसे प्रमुख तथा विशाल छात्र संगठन के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, युवाओं के साथ सम्मानपूर्ण, गरिमामय, लोकतांत्रिक तथा मानवीय मूल्यों के अनुरूप व्यवहार किए जाने की पक्षधर है। अभाविप ने भारतीय शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न छात्र संघ चुनाव जीते हैं, अभाविप शैक्षणिक परिसरों में लोकतांत्रिक मूल्यों तथा विविधता के सम्मान की पक्षधर है।

भारत ने लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप विविधतापूर्ण समाज तथा संस्कृति को सभी क्षेत्रों में समान अवसर तथा प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर समूचे विश्व के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। अभाविप का स्पष्ट मत है कि छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक संस्थानों में महत्वपूर्ण हितधारक मानते हुए उनके मतों को गंभीरता से लेकर उचित समावेशन होना चाहिए। किसी भी शैक्षणिक संस्थान में विविधता व सभी मतों को सम्मान तथा लोकतांत्रिक व मानवीय सरोकारों के अनुरूप गतिविधियां संचालित होनी चाहिए।

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि, “लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भारतीय छात्र के साथ उनकी राष्ट्रीयता तथा वैचारिकी के लिए दुर्भावनापूर्ण व्यवहार तथा प्रताड़ित किया जाना निंदनीय है। शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं का स्थान महत्वपूर्ण हितधारक का है। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे शैक्षणिक संस्थान को किसी भी छात्र के साथ उसकी वैचारिकी, पसंद-नापसंद या राष्ट्रीयता के आधार पर भेदभाव न हो, यह सुनिश्चित करना चाहिए तथा परिसर में लोकतांत्रिक मूल्यों व विविधता के सम्मान के लिए मजबूती से खड़ा होना चाहिए। भारतीय छात्र समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण प्रतिनिधि के रूप अभाविप, वैश्विक छात्र समुदाय से करण कटारिया के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप व्यवहार किए जाने के पक्ष में खड़े होने का आह्वान करती है।”

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

शारदा मोटर्स इंडस्ट्रीज मे सिल्ली पॉलिटेक्निक के 22 छात्रों का हुआ चयन

सिल्ली: पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें सिल्ली पॉलीटेक्निक के…
Read More

नगर आयुक्त ने निगम परिषद को गुमराह करते हुए 48 योजनाओं का न सिर्फ टेंडर किया बल्कि कार्य आदेश भी प्रदान कर दिया-आशा लकड़ा

रांची:रांची नगर निगम से संबंधित किसी भी कार्य के लिए निगम परिषद की स्वीकृति अनिवार्य है। पूर्व में…
Read More

भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से जमीन कब्जा करने पर ग्रामीणों में आक्रोश

खूंटी : जिले के खूंटी थाना क्षेत्र के ग्राम तोडांकेल में कथित भूमाफियाओं द्वारा अवैध तरीके से जमीन…
Read More

सिमडेगा मॉबलिंचिंग में ग्राम प्रधान सहित 15 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर, छावनी में बदला गांव

सिमडेगा : जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में आक्रोशित ग्रामीणों ने कल लकड़ी कारोबारी संजू प्रधान को जिंदा…