प्रेमी बना दरिंदा मौसेरी बहन को मेला घूमाने के बहाने बुलाकर दस लड़को ने किया गैंगरेप


तमाड़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जबकि चार आरोपी फरार है मिली जानकारी के अनुसार, तमाड़ थाना क्षेत्र के मारधान मोड़
में एक युवती को उसका प्रेमी 30 सितंबर को मेला घूमाने के बहाने घर से बाहर ले गया। युवती को मारधान मोड़ पर बुलाने के बाद अन्य युवक भी वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने पीड़िता और उसके प्रेमी को दो मोटरसाइकिल से सुनसान इलाके की ओर ले जाया गया, जहां चार लड़को ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
लेकिन दरिंदगी यहीं नहीं रुकी कुछ देर बाद बोलेरो सवार मस्तान महतो, मनोज पुरान, उमेश महतो, तुलसी महतो और एक अन्य वहां पहुंचे और उन्होंने भी युवती के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
इसके बाद पीड़िता को बोलेरो में बैठाकर मस्तान महतो उसे अपने बुण्डू स्थित किराए के मकान में ले गया और वहां भी शारीरिक शोषण करता रहा। उसके बाद युवती को रांची ले गया वहां भी युवती के साथ बलात्कार किया गया और फिर युवती को बुंडू ले आया पुलिस के अनुसार, कई दिनों तक युवती को बुंडू के उसी कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार करता रहा और कुछ दिन बाद वापस मरधान मोड छोड़ दिया।

डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस वारदात के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि अन्य चार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा आज से, कन्याकुमारी से करेगें शुरुआत

दिल्ली:आज कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और इस यात्रा…
Read More

अहमदाबाद : फ्लैट में आग लगने से जिंदा जली लड़की, 25 मिनट तक बचाने की लगाती रही गुहार….

अहमदाबाद के शाहीबाग क्षेत्र में शनिवार को 11 मंजिला बिल्डिंग की 7वीं फ्लोर के एक फ्लैट में आग…
Read More

गिरिडीह के मोंगिया स्टील समूह के चेयरमैन से नगद बरामद होने के बाद आयकर विभाग की कारवाई हुई तेज, जमीन खरीद बिक्री के मिले कई कागजात, सलूजा स्टील और लाल फेरो में भी जारी है कारवाई !!

गिरिडीह- गिरिडीह के मोंगिया स्टील समूह के साथ सलूजा स्टील और लाल फेरो के मालिक के फैक्ट्री और…
Read More

सिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला समेत दो पुरुष को किया गिरफ्तार

अरविंद विश्वकर्मा, थंडर न्यूज, सिल्ली। सिल्ली:- सिल्ली पुलिस ने हजाम गांव निवासी लक्ष्मी देवी उम्र 55 वर्ष पति…