गिरिडीह के मोंगिया स्टील समूह के चेयरमैन से नगद बरामद होने के बाद आयकर विभाग की कारवाई हुई तेज, जमीन खरीद बिक्री के मिले कई कागजात, सलूजा स्टील और लाल फेरो में भी जारी है कारवाई !!

गिरिडीह- गिरिडीह के मोंगिया स्टील समूह के साथ सलूजा स्टील और लाल फेरो के मालिक के फैक्ट्री और घरों में आयकर विभाग की कारवाई दूसरे दिन गुरुवार की सुबह से और तेज हो गया। क्योंकि मोंगिया स्टील समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया के घर और फैक्ट्री से बुधवार की देर रात नगद बरामद होने के साथ बड़े पैमाने पर जमीन खरीद बिक्री के कई दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। हालाकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियो ने इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नही किया है। लेकिन कारवाई में शामिल आयकर विभाग के एक अधिकारी ने इसके संकेत दिए है की मोंगिया स्टील समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया के आवास से नगद बरामद होने के साथ जमीन खरीद बिक्री से जुड़े कई डॉक्यूमेंट मिले है। लिहाजा, जमीन खरीद बिक्री के डॉक्यूमेंट और नगद मिलने के बाद आयकर विभाग की कारवाई और तेज हो चुका है। इतना ही नहीं पिछले कई सालों से मोंगिया स्टील समूह द्वारा टीएमटी और कच्चे माल की खरीदारी का रजिस्टर भी सही नही  पाया गया। बड़े पैमाने पर रजिस्टर में हेराफेरी की बात कही जा रही है। जबकि मोंगिया स्टील समूह के गिरिडीह चार्टेड अकाउंट्स प्रवीण बरनवाल और देवघर के चार्टेड अकाउंट्स के घर से भी कई सारे कागजात ऐसे मिलने की बात कही जा रही है जिसमे लेनदेन में करोड़ो के गड़बड़ी होने की बात सामने आई है। तो दूसरी तरफ सलूजा स्टील में हो रही कारवाई में आयकर विभाग को अब तक क्या हासिल हुआ है फिलहाल ये स्पष्ट नही हो पाया है। वैसे आयकर विभाग के सूत्र बता रहे है सलूजा स्टील में सिर्फ कुछ हद तक सिर्फ कच्चे माल के खरीद बिक्री में गड़बड़ी मिलने की बात सामने आई है। जबकि लाल फेरो के मालिक चेतू साहू, गांगो साहू और इनके बिजनेश पार्टनर मुकेश और बांके के ठिकानों के साथ विश्वशदीह के लाल फेरो फैक्ट्री में कई ऐसे डॉक्यूमेंट में खरीद बिक्री में गड़बड़ी पाई गई है। लेकिन गड़बड़ी किस स्तर पर मिला है यह बताने से आयकर विभाग ने इंकार कर दिया है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने 1932 के खतियान स्थानीय नीति और आरक्षण को बढ़ाकर 27% करने के ऐतिहासिक फैसले को लेकर को लेकर निकाला जुलुस

झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के द्वारा 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति और पिछड़ी जातियों के कुल आरक्षण…