Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर ताजा खबरे प्रशासन

अहमदाबाद : फ्लैट में आग लगने से जिंदा जली लड़की, 25 मिनट तक बचाने की लगाती रही गुहार….

अहमदाबाद के शाहीबाग क्षेत्र में शनिवार को 11 मंजिला बिल्डिंग की 7वीं फ्लोर के एक फ्लैट में आग लगने से 15 वर्षीय लड़की की जिंदा जलकर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि लड़की 25 मिनट तक बालकनी से बचाने के लिए चिल्लाती रही है। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। जिससे लड़की की आग से जलकर मौत हो गई।

जबकि, परिवार के चार लोगों को बचा लिया गया। जिनको को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, आग लगने की वजहों का अबतक पता नहीं चला।

पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद फायर ब्रिगेड को सुबह फोन के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर एंबुलेंस समेत फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां पहुंच गई, और आग को बुझाने का प्रयास किया गया।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi