सिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला समेत दो पुरुष को किया गिरफ्तार

अरविंद विश्वकर्मा, थंडर न्यूज, सिल्ली।

सिल्ली:- सिल्ली पुलिस ने हजाम गांव निवासी लक्ष्मी देवी उम्र 55 वर्ष पति गौरी प्रसाद सिंह मुंडा के लिखित आवेदन के आधार पर भानु प्रताप सिंह मुंडा, उम्र 25 वर्ष, पिता स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा और पार्वती देवी, उम्र 58 वर्ष, पति स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा, बसंतपुर ठाकुर टोला निवासी को सोमवार के दिन गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

लक्ष्मी देवी ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि उसकी बेटी पूजा रानी देवी, उम्र 23 वर्ष को शनिवार के दिन उसकी सास एवं रिश्तेदार के द्वारा मारपीट कर हत्या कर दिया गया है।

इसके आलोक में सिल्ली पुलिस ने कांड संख्या 50/ 2024 धारा 304 (बी)/ 34 भादवि के तहत दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी मोहित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार मोदी, आरक्षी दीपक टोप्पो एवं मुकेश रजवाड़ शामिल रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

कई पुलिसकर्मी के हत्या में शामिल रहा है रविद्र गंझू का दस्ता, लोहरदगा, लातेहार और गुमला में है सक्रिय

लोहरदगा : जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी और पुलिस…
Read More

तीन देवी देवताओ का संगम बना मारवाड़ी भवन अदभुत,अलौकिक ,नयनाभिराम झांकी के संग कई भक्तों ने दिव्य ज्योति का दर्शन किया ।

एकादशी के पावन दिवस पर बाबा श्री श्याम का ,सालासर वाले बालाजी, दादी जी की भव्य सजा दरबारप्रातः…
Read More

पुलिस ने छापेमारी कर 4 तस्करों को किया गिरफ्तार, 44.27 किलो गांजा जब्त

जहानाबाद : जहानाबाद में गांजा तस्करों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। जहानाबाद की पुलिस को लगातार सूचना…