प्रखंड स्तरी सुब्रतो मुखर्जी कप का आयोजन

सिल्ली : सिल्ली प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सिल्ली स्टेडियम परिसर में किया गया। जिसका उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस आयोजन में प्रखंड के सभी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया वही अंडर 15 बालक वर्ग में विजेता जीएमएस लोसेरा उप विजेता जीयुएचएस + 2 हलमाद रहा। अंडर 17 बालक वर्ग में विजेता एचएस आदर्श पतराहातु उपविजेता युएचएस + 2 हलमाद रहा अंडर 17 बालिका वर्ग में विजेता युएचएस + 2 हलमाद उपविजेता केजीबीभी सिल्ली वनी सभी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेता टीम को सर्टिफिकेट और टाफी देकर मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष वीना चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बडाईक, प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू बाला, शिक्षा पदाधिकारी विमल कांत झा, बीपीओ मनोज कुमार आदि शिक्षक गण उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कमेटी की बैठक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात.

रांची- शहरी नगर निकाय में ओबीसी के आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कमेटी…
Read More

विधायक भानु प्रताप शाही समेत 13 लोगों के खिलाफ लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

रांची : जेपीएससी अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर कल सुबह से ही आंदोलनरत प्रदर्शनकारी रांची के मोरहाबादी मैदान…