योग को किसी खास दिन नहीं बल्कि उसे अपनी दिनचर्या हिस्सा बनाना चाहिए-दीपक सिंहा

रांची/21 जून: बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड स्थित “सेंट माइकल पब्लिक स्कूल” न्यू अशोक नगर, रांची में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ योग का अभ्यास किया।

कार्यक्रम की शुरूआत शिक्षकों एवं छात्राओं द्वारा ॐ व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। उसके बाद योग शिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न आसन व प्राणायामों व उनसे होनेवाले लाभ के बारे में बताया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ० दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि योग के माध्यम से शरीर के सामंजस्य को ठीक रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है और ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग से अच्छा कोई कारगर उपाय हो ही नहीं सकता। आज पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ चुका है। यही कारण है कि वैश्विक स्तर पर अब लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपना रहे हैं। ऐसे में हमें भी योग को किसी खास दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन करना चाहिए और उसे अपने प्रतिदिन का हिस्सा बनना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका सुषमा सिन्हा, प्रचार्या श्रीमती श्रावणी पांडे, उप प्राचार्य अक्षय कुमार सिन्हा ने भी बच्चों को योग के बारे में विस्तार से बताया तथा योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक फायदों को बताया।

आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवम छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योग क्रियाओं जैसे प्राणायाम, वज्रासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार आदि का योगाभ्यास किया। योगासन को करते हुए बच्चों में काफ़ी उत्साह तथा हर्ष का माहौल देखने को मिला।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

हॉर्टिकल्चर हब के रुप में स्थापित करने के लिए पाकुड़ जिला प्रशासन की अनूठी पहल,सिंचाई सुविधा, बीज – खाद, बाज़ार आदि की सुविधा से किसानों की आय बढ़ाना मकसद

बोकारो: चास हाट के जरिए करीब 7803 महिला किसानों ने साढ़े चार करोड़ का उत्पादन कमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन…
Read More

गुरुकुल बच्चों में सकारात्मक एवं रचनात्मक ऊर्जा का संचार करती है- सीपी राधा रमण

सिल्ली: राज्य के राज्यपाल सीपी राधा रमण ने बुधवार को सिल्ली के कुटाम स्थित गुरुकुल में कृष्ण जन्माष्टमी…
Read More

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर किया सीरीज में बराबरी

रांची: रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बिच चल रहे दुसरे एक दिवसीय रोमांचक…
Read More

हत्या और आत्महत्या की गुत्थी को लालपुर थाने की पुलिस चार दिन बाद भी नहीं सुलझा सकी, भाई ने कहा, बहन की हत्या की गई

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित पंद्रह मंजिला एसजी एग्जॉटिका इमारत से गिरकर 30 सितंबर को एक युवती…