Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

खेल ज्ञान ताजा खबरे मनोरंजन विकास शिक्षा स्वास्थ

डी.ए. वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली में अंतराष्ट्रीय योगा दिवस का हुआ आयोजन

अरविंद विश्वकर्मा, थंडर न्यूज़

डी.ए.वी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली में योग दिवस का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में झालदा योगा और सांस्कृतिक विभाग के मुख्य पारथो मोदक एवं उनके सहयोगियों के माध्यम से योगा के विषय में विशेष जानकारियां दी गई तथा योगासन का अभ्यास करवाया गया।

छात्रों द्वारा शिव स्तुति को योगासन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार के योगासन प्रस्तुत किए गए। साथ हीं विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी योग में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका महोदया के द्वारा पारथो मोदक को शाल एवं शील्ड दे कर सम्मानित किया गया।

प्रधानाध्यापिका सुश्री बी. शरण ने स्कूली छात्र एवं छात्राओं से कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योगा करना अति आवश्यक है। योगा करने से मन शांत एवं शरीर स्वस्थ रहता है ।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की तरफ से बच्चों को चना एवं गुड़ दिया गया।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi