Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

ज्ञान धर्म

दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर उपायुक्त ने जारी किया दिशा निर्देश, कहा विसर्जन के दौरान करें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

रांची : दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची उपायुक्त छवि रंजन खुद से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर छवि रंजन ने कहा कि विसर्जन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़ इकट्ठा बिल्कुल ना होने दें। दुर्गा पूजा विसर्जन के लिए जिला प्रशासन की ओर से 65 तालाबों को चिन्हित किया गया है जहां पर मां दुर्गा को विसर्जित किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों को अपने संबंधित सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था संधारण एवं कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त छवि रंजन ने बताया कि पूजा के दौरान भीड़ ना लगे इसके लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुसार काम करना है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi