रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। एक यात्री अपने बैग छोड़कर कुछ देर के लिए बाहर चला गया था। काफी देर तक लावारिस बैग देखकर लोग तरह तरह का कयास लगा रहे थे। बैग पर सुरक्षाबलों की नजर पड़ते ही तुरंत ही डॉग स्क्वायड टीम को अलर्ट कर दिया गया। कोई अनहोनी की घटना ना हो इसके लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी।
किसी को भी बैग के करीब जाने से रोक दिया गया। दिल्ली से रांची आने वाले यात्रियों को भी सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर ही थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। लावारिस बैग मिलते ही सीआईएसफ, जिला पुलिस स्पेशल ब्रांच के अलर्ट हो गई। लेकिम थोड़े समय बाद लावारिस बैग के मालिक बैग के पास पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने उनसे लंबी पूछताछ की गई। उसके बाद बैग को मालिक हवाले किया गया। बैग देने के बाद सुरक्षाबलों ने भी राहत की सांस ली तथा आवागमन सामान्य रूप से चालू हुआ।