पुष्पेंद्र नाथ अध्यक्ष और विष्णु गिरि बनाए गए मंत्री

सिल्ली: कला संस्कृति एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की रांची जिला ग्रामीण इकाई का रविवार को गठन किया गया. इसको लेकर संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष डा सुशील अंकन एवं महासचिव संजय श्रीवास्तव की देखरेख में सिल्ली के प्रेम वाटिका में कलाकारों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंहदेव ने की।


भारत माता के पूजन एवं ध्येय गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सर्व सम्मति से राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंहदेव संस्कार भारती रांची जिला ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष बनाए गए. विष्णु गिरि को मंत्री एवं सरोज सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक के दौरान कलाकारों ने झूमर समेत कई लोक कलाओं की प्रस्तुति की. शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. मौके पर काफी संख्या में कलाकार मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

नगर आयुक्त ने निगम परिषद को गुमराह करते हुए 48 योजनाओं का न सिर्फ टेंडर किया बल्कि कार्य आदेश भी प्रदान कर दिया-आशा लकड़ा

रांची:रांची नगर निगम से संबंधित किसी भी कार्य के लिए निगम परिषद की स्वीकृति अनिवार्य है। पूर्व में…
Read More

छात्रावास भवन के निर्माण के लिए विधायक ने रखी आधारशिला

सिल्ली: सिल्ली स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को सिल्ली आर्चरी सेंटर की तीरदाजों के लिए सिल्ली विधायक सुदेश कुमार…
Read More

वेंटिलेटर सपोर्ट पर सुषमा बड़ाइक, लंग्स डैमेज, हालत गंभीर !!

रांची- राजधानी रांची अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने सुषमा बड़ाईक…