रांची : अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। कल देर रात नामकुम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने ट्रक के खलासी को गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना 2:00 बजे रात की बताई जा रही है। दुर्गा सोरेन चौक के पास ड्राइवर ट्रक लगाकर चला गया था। ट्रक में सिर्फ खलासी था।
इसी समय दो बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने खलासी की ट्रक के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है और ट्रक के ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज की सहारा ली जा रही है और सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस अपराधियों तक पहुंच पाएगी।