जेसीबी ने मजदूर को कुचला, मौके पर ही मौत

रांची : मोहराबादी मैदान में जेसीबी ने एक मजदूर को कुचल दिया है। जिससे मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक का नाम इकबाल खान है और वह एदलहातू का रहने वाला था। मृतक इकबाल खान मोराबादी के स्केटिंग ग्राउंड में काम करने के बाद आराम कर रहा था।

उसी समय दोपहर 12:30 बजे जेसीबी ने इकबाल खान को कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही लालपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जेसीबी को जप्त कर ली है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ड्राइवर को नहीं बक्शा जाएगा। इस घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दे दी गई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मुसहर समाज के लोगों के घर तोड़कर रातों रात भागने पर किया गया मजबूर, उनके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे भैरव सिंह

पलामू: पलामू के पांडू नामक क्षेत्र में जिहादियों द्वारा हिंदू समाज के अभिन्न अंग मुसहर समाज के लोगों…
Read More

अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हुए राहुल गांधी.

दिल्ली : तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की…