रिम्स ब्लड बैंक में ब्लड देने के नाम पर हो रही है हज़ारों की वशूली, कहाँ जाता है दान किया गया रक्त?

रांची : झारखंड तो अमीर राज्य है लेकिन इस अमीर राज्य के गरीब जनता को और गरीब बना दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा नोटिस के द्वारा रिम्स ब्लड बैंक में सभी तरह के शुल्कों पर बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है, जिसका सीधा असर दूर से आने वाले गरीबों और लाचारों पर पड़ेगा।

जब ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो जाती है तो विभिन्न संगठनों द्वारा रिम्स ब्लड बैंक के निर्देशानुसार या अन्य ब्लड बैंकों के कहने पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रक्त दान शिविर लगाया जाता है l जागरूक जनता बड़ी संख्या में रक्त दान करते हैं ताकि दूर दराज से आए हुए गरीब परिवारों के मरीजों को खून के अभाव में मृत्यु ना हो l लेकिन वह सारा ब्लड कहां जाता है यह रिम्स प्रशासन और सरकार ही जाने l

मौजूदा नोटिस के अनुसार रिम्स में ब्लड बैंक में सभी तरह के रक्त जांच और प्रोसेसिंग के नाम पर बेतहाशा कीमत में बढ़ोतरी की गई है जिससे गरीब जनता भी असहाय और मजबूर हो चुका हैl जब दूर दराज से कोई गरीब व्यक्ति अपने मरीज को लेकर के रांची के रिम्स हॉस्पिटल आता है इस उम्मीद से कि झारखंड सरकार के इस सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में वह बिना पैसों का भी इलाज करवा लेगा, लेकिन उसके पास यह भारी-भरकम बढ़ोतरी वाली फीस अदा करने के लिए पैसे नहीं है l

अब सरकार ही बताएं कि सभी सामाजिक संगठन ब्लड डोनेट कराने के लिए कितनी कोशिश करें और जो ब्लड डोनेट होता है वह गरीबों तक पहुंचता है या नहीं पहुंचता है इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ? यही सब बातों को लेकर के कल राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन पर विचार विमर्श हो रहा है ताकि सरकार पर दबाव बनाकर इस बेतहाशा ब्लड के दामों में बढ़ोतरी का फैसला वापस लिया जा सके।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

वन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हाथी दांत बरामद, पांच गिरफ्तार !!

चाईबासा- पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हाथी के दांत बरामद…
Read More

जमशेदपुर में आबकारी विभाग की मिली बड़ी सफलता,दो लाख रुपये के विदेशी शराब बरामद

जमशेदपुर जिले के पूर्वी सिंहभूम में आबकारी विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी हैl टीम ने…