
❇ घटना नम्बर-1. ग्राम चरकी के रहने वाले बुधु उरांव की 2 बकरीयां घर के सामने बंधी हुई थी जिसको चोरों द्वारा दिन के 1 से 1:30 के बीच चोरी कर लिया गया। दिनदहाड़े ऐसी चोरी से लोग सकते में है।
❇घटना नम्बर-2.विकास कुमार साहू पिता राजेंद्र साहू की खस्सी का चोरी रात में लगभग 12:00 बजे घर का ताला तोड़कर चोरों द्वारा कर लिया गया। विकास कुमार ने बताया कि खस्सी का वजन लगभग 20 से 22 किलो था जिसका कीमत अभी 14000 रुपए था

❇ घटना नम्बर-3. इरशाद अंसारी पिता स्वर्गीय नसमुल अंसारी,ग्राम मंदरों के घर का ताला तोड़कर आज रात में एक बकरी और तीन बोरी धान का चोरी किया गया।
❇एक ही दिन में तीन जगह पर चोरी होना यह दर्शाता है कि चोरों पर प्रशासन का कोई खौफ नहीं रहा। पिछले महीने भी चोरों द्वारा चरनालो के रहने वाले सुरेश उरांव के तीन खस्सी को चोरी कर लिया गया था। इस तरह की चोरी से बकरी पालने वाले किसान काफी भयभीत है। वही चोरी हुए सभी किसानों का कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द इन चोरों को पकड़े। और चोरी की घटना पर लगाम लगाएं।
