अनिल टाइगर के दोस्त को भी मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज, शूटर के तलाश में बिहार गई पुलिस टीम

रांची : बीजेपी नेता इंद्रजीत कुमार उर्फ अनिल टाइगर की हत्या के बाद अब उनके दोस्त राजकुमार महतो को भी जान से मारने की धमकी मिली है। राजकुमार महतो ने धमकी मिलने के बाद कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। राजकुमार महतो महावीर मंडल सुकुरहुटू के अध्यक्ष है।

पुलिस को दिये गये आवेदन में राजकुमार महतो ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा गया है कि जमीन कारोबारी था, मारा गया। अब राजकुमार महतो की बारी है। पुलिस ने दर्ज की गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मैसेज पोस्ट करने वाले के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

वहीं दूसरी ओर 26 मार्च को कांके चौक पर बीजेपी ग्रामीण के जिला महामंत्री अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या के बाद एक शूटर रोहित वर्मा को भागने के दौरान पड़ा लिया गया था। दूसरे शूटर अमन सिंह की पुलिस को तलाश है। रांची पुलिस की एक टीम बिहार गई है और अमन की तलाश में छापेमारी कर रही है। अमन के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। अमन के पकड़ने के बाद इस हत्या के पीछे का कारण सामने आ जाएगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली मॉडल के प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किया कई खुलासे

रांची : ब्राउन शुगर की तस्करी करने के आरोप में जेल भेजी गई मॉडलिंग ज्योति कुमारी के बॉयफ्रेंड…
Read More

रांची पुलिस के सहयोग से हरियाणा पुलिस सीयूजे के असिस्टेंट प्रोफेसर से करेगी पूछताछ, मोबाइल का सीडीआर खोलेगा राज

रांची : हरियाणा पुलिस जल्द ही रांची पुलिस के सहयोग से झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंच कर पूरे मामले…
Read More

भाकपा माओवादियों ने टोरी लातेहार के बीच केन बम से रेल पटरी उड़ाया, परिचालन ठप्प

धनबाद : एक करोड़ की इनामी नक्सली प्रशांत बहुत और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के बाद…