छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर, सुकमा में चल रही मुठभेड़

छत्तीसगढ : के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें 16 नक्सली मारे गए हैं। DRG और CRPF के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। मामला केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली का है। DIG कमलोचन कश्यप ने बताया कि 16 नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई है। जिस तरह से हथियार मिले हैं, उससे यह स्पष्ट है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं। अभी मुठभेड़ चल रही है।

DIG ने बताया कि ऑपरेशन खत्म होगा, तब सर्चिंग की जाएगी, इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नक्सलियों को और कितना नुकसान हुआ है। इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने 2025 में मुठभेड़ में 100 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

डीएसपी सिल्ली की अवैध बालू के खिलाफ बड़ी स्ट्राईक, 4 हाइवा व 1 टर्बो जब्त

सिल्ली – डीएसपी सिल्ली रणवीर सिंह ने अवैध बालू कारोबार पर बड़ी स्ट्राईक की है। मंगलवार की रात…
Read More

कांके गोलीकांड : पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, शूटर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

रांची : कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में 12 तारीख को दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने जमीन कारोबारी…
Read More

राज्य की बहु बेटियां लुट रही है और मुखिया खामोशी से देख रहे हैं तमाशा : आशा लाकड़ा

रांची : भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. आशा लकड़ा ने रांची के चान्हो में 15 वर्षीय नाबालिग के…
Read More

भाकपा सब-जोनल कमाण्डर और एरिया कमाण्डर ने किया सरेंडर, दिये गये 1-1 लाख रूपये

लोहरदगा : भाकपा (माओ0) संगठन के सब-जोनल कमाण्डर विष्णुदयाल नगेशिया और एरिया कमाण्डर आकाश नगेशिया उर्फ समेश्वर नगेशिया…
Read More

पीएलएफआई सुप्रीमो तक लेवी पहुंचाने वाला उग्रवादी घर से हुआ गिरफ्तार

खूंटी : पुलिस ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप तक कारोबारियों से वसूला गया लेवी पहुंचाने उग्रवादी मंगरू होरो…