जमीन कारोबारी से मांगी गई दो करोड़ की रंगदारी, मामला दर्ज

रांची : अपराधी जमीन कारोबारियों को अपना निशाना बना रहा है। राजधानी में एक बार फिर जमीन कारोबारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। यह रंगदारी मयंक सिंह के नाम पर मांगी गई है। जमीन कारोबारी नागेंद्र सिंह अरगोड़ा थाना में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। जमीन कारोबारी नागेंद्र सिंह जमीन की खरीद बिक्री का काम करते हैं। जमीन कारोबारी नागेंद्र सिंह के मोबाइल पर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी गई। इस संबंध में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस अपराधियों तक जल्द पहुंचेगी

अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिस नंबर से मैसेज आया है उसकी जांच की जा रही है और जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगीम थाना प्रभारी ने बताया कि दो करोड़ की रंगदारी मांगा गया है और इस संबंध में पुलिस की टीम काम कर रही है। थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि यह रंगदारी मयंक सिंह के नाम पर मांगा गया है और इस मामले में पुलिस टेक्निकल सेल के माध्यम से अपराधियों तक पहुंच पाएगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

दो साल बाद शहर में दुर्गा पूजा की धूम, रांची पुलिस ने जारी किया पोस्टर, शहरवासियों से शांति बनाए रखने की गई अपील.

रांची: पूरे दो वर्ष के बाद शहर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है. त्योहार में…
Read More

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी को झारखंड पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड पुलिस ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।…
Read More

कोकदोरो के ग्रामीणों ने रांची एसएसपी से की लिखित शिकायत, जमीन दलाल सजाउददीन अंसारी से बचाने की अपील

रांची : कोकदोरों के ग्रामीणों ने सोमवार को रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा से लिखित शिकायत की है।…