कोकदोरो के ग्रामीणों ने रांची एसएसपी से की लिखित शिकायत, जमीन दलाल सजाउददीन अंसारी से बचाने की अपील

रांची : कोकदोरों के ग्रामीणों ने सोमवार को रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा से लिखित शिकायत की है। ग्रामीणों ने एसएसपी से कोकदोरो के जमीन दलाल सजाउददीन अंसारी के कहर से बचाये जाने की अपील की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सजाउददीन को पिठौरिया थानेदार के इशारे पर जमीन का कारोबार कर रहा है।सजाउददीन हथियार के बल पर विभिन्न रैयतों के भूखंड पर जबरन कब्जा कर रहे है। पिछले तीन माह से यह कहर जारी है। सम्मानित व्यक्तियों को सोशल मिडिया के माध्यम से बदनाम करने का प्रयास किया जाता है।

कई बार इस मामले को लेकर पिठौरिया थानेदार से कारवाई करने की अपील की गई लेकिन किसी को न्याय नही मिला। 5 फरवरी को कोकदोरो निवासी महताब अंसारी, तबारक अंसारी, हजरत अंसारी, तहमिद अंसारी को सजाउददीन ने फोन करके बुलाया व इनके हथियार के बल पर साथ मारपीट की। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल महताब का इलाज रिम्स में चल रहा है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद थानेदार एकपक्षीय कारवाई कर रहे है। सजाउददील अंसारी के खिलाफ अनेक लोगों ने अपनी अपनी शिकायतें पिठौरिया थाने में की। लेकिन थानेदार ने किसी पर कोई कारवाई नही की।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

प्रेमी बना दरिंदा मौसेरी बहन को मेला घूमाने के बहाने बुलाकर दस लड़को ने किया गैंगरेप

तमाड़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म…
Read More

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल से की अपील, लिखा पत्र!!

रांची- इन दिनों झारखंड का सियासी मामला गरमाया हुआ है। ऐसे में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास…