सूर्य सप्तमी पूजा का आयोजन

रांची : रातू, झखराटंड स्थित शिवशंकर संकटमोचन महावीर वैष्णो देवी मंदिर के प्रांगण में सार्वभौम शाकद्वीपीय महासभा की रातू इकाई के मग बंधुओं (शाकद्वीपीय ब्राह्मण) द्वारा सूर्यदेव की अराधना की गयी. सुबह दस बजे से श्रद्धालुजनों ने हवन किया तथा पंडित अनिल कु. पाठक के सानिध्य में चार घंटे तक पूजनोपरान्त हवन में 12 बजे पूणार्हुति दी.

सुर्यदेव का जल अर्घ्य

भगवान सूर्यदेव की प्रतिदिन आराधना करने और जल का अर्घ्य देने से सूर्यदेव प्रसन्न होते है। उनकी पूजा से यश, मान-सम्मान मिलता है।

सूर्य पूजन से कुष्ठ रोग का क्षय होता है.

शास्त्रीय मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र शाम्ब को कुष्ठ रोग हो गया था। तब शाकद्वीप के ब्राह्मण आए और उन्होंने भगवान सूर्यदेव का अनुष्ठान करवाया। इससे सूर्यदेव की कृपा से राजा का कुष्ठ रोग ठीक हुआ।

पूजन समारोह में समाज के गणमान्य ब्रह्मण यथा श्री मृतुंजय पाठक, लाल मोहन उपाध्याय, संजय कु. पाठक, अवध किशोर मिश्र, हरिमोहन पाठक सत्येंद्र कु. पाठक समेत अनेक मगबंधु उपस्थित हुए

@ गौतम

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

के एम सी फाउंडेशन ने किया नवरात्र के नवमी में किया कन्या पूजन सह प्रसाद वितरण

पटना : अध्यात्म और विज्ञान पर कार्य करने बाली संस्था K M COSMIC फॉउंडेशन द्वारा आयोजित संस्था के…
Read More

कार्यालय के कार्यों में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सिल्ली के मनीष गुप्ता हुए सम्मानित

सिल्ली :14 सितंबर से 30 सितंबर तक चले हिंदी पखवाड़ा दिवस पर कार्यालय के कार्यों में हिंदी को…