आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन रांची के दिग्गज कलाकारों द्वारा स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

रांची : आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन रांची, (पंजिकृत कार्यालय, जीइएल चर्च कॉम्प्लेक्स, महात्मा गांधी पथ, रांची) में स्वर कोकिला, भारत रत्न सम्मानित आदरणीया लता मंगेशकर के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया. शहर केे ख्यातिप्राप्त व आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन रांची, से संबद्ध कलाकरों नें लता मंगेशकर के श्रद्धासुमन अर्पित किया.

संस्था के संरक्षक श्री जसवंत बारला ने कहा: लता जी का यूं जाना स्तब्ध कर दिया. उन्होंने फिल्म जगत को गायकी में नयी दिशा दिखाई.

अध्यक्ष कमल शर्मा: लता दीदी का शरीर भले बीच न हो मगर उनके द्वारा संगीत कार्य हम सबों की प्रेरणा है.

सचिव पंचम पुष्पराज: लता जी को संगीत का संस्थान कहा और कहा कि संगीत का एक युग खतम हो गया. अब तो बस यादें भर शेष है.

कोषाध्यक्ष असलम अली: लता जी का जाना वो खाई है जिसे कोई आवाज नहीं पाट सकता.

आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन रांची केे अन्य सदस्य यथा दीपक श्रेष्ठ, नेसार अली, टिनू, मदन पाठक, श्रीमति सुजाता, आर. के. गोल्डी, कृष्णा सेमसन, जोसफ सेमसन समेत अनेक ख्यातिप्राप्त कलाकार सदस्यों, लता मंगेशकर की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए.

0 Shares:
0 comments
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

त्यौहार के दौरान क्षेत्र में अवैध शराब बेचना बंद एवं नाबालिगों के तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

सिल्ली: सिल्ली थाना परिसर में होली, सरहुल एवं शबे बरात त्योहारों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
Read More

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के अध्यक्ष बने राजेश साहू।

रांची: श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के द्वारा शनिवार को महाशिवरात्रि की झांकी को भव्य और…
Read More

कार्यालय के कार्यों में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सिल्ली के मनीष गुप्ता हुए सम्मानित

सिल्ली :14 सितंबर से 30 सितंबर तक चले हिंदी पखवाड़ा दिवस पर कार्यालय के कार्यों में हिंदी को…