झोलाछाप ने एक बार फिर दो वर्षीय नवजात की ली जान

चतरा. जिले के हंटरगंज प्रखंड में एक बार फिर झोलाछाप के चक्कर में आने से एक मासूम बच्चे की जान चली गयी. झोलाछाप कृष्ण यादव के गलत इलाज से डुमरी कला पंचायत के डुमरी बेला गांव निवासी राजू यादव के दो वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार झोलाछाप बेला मोड़ पर क्लिनिक चलाता है. परिजनों के अनुसार तीन दिन पूर्व आर्यन को खांसी-बुखार हुआ था, इसके बाद झोलाछाप से उसका इलाज कराया गया, लेकिन बच्चे की हालत बिगड़ती चली गयी, स्थिति गंभीर होने के बाद शुक्रवार की सुबह उसे रेफर कर दिया गया. परिजन निजी क्लिनिक भी गये, लेकिन बच्चे को भर्ती नहीं लिया गया. बाद में परिजन बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गये, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया, ग्रामीणों ने प्रखंड व पुलिस प्रशासन से झोलाछाप पर कार्रवाई करने की मांग की. बता दें कि लगातार झोलाछाप के चक्कर लोगों की जान जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

महिला मजिस्ट्रेट के बाल खींचे, कपड़े फाड़े फिर सड़क पर पटका,आरा में दबंगों ने मचाया तांडव

पटना : बिहार के आरा में महिला मजिस्ट्रेट सह सीओ पल्लवी गुप्ता के साथ अतिक्रमण हटाते समय दुर्व्यवहार…
Read More

खूंटी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मोतियाबिंद जांच शिविर का किया गया आयोजन

खूंटी : स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। खूंटी के स्वास्थ्य विभाग के…
Read More

धनबाद पारसनाथ गया रेलखंड के गिरिडीह के चीचकी स्टेशन के समीप नक्सलियों ने उड़ाया रेल पटरी

गिरिडीह : झारखंड-बिहार बन्द की घोषणा के साथ माओवादियों ने कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेन को नुकसान पहुंचाने…