गया में कोरोना विस्फोट, इंटरनेशन फ्लाइट से आए 4 लोग मिले संक्रमित

गया: बिहार के गया जिले में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां दलाई लामा के कार्यक्रम में शामिल होने आए 4 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी बैंकॉक और म्यांमार से पहुंचे थे। 24 दिसबंर को सभी इंटरनेशन फ्लाइट से बोधगया आए थे। 25 दिसंबर की शाम तक रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 2 लोगों को होटल में आइसोलेट किया गया है। तीसरा वापस दिल्ली लौट चुका है। और चौथा लापता है। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर 20 दिसंबर को बैंकॉक से आए विमान पर सवार यात्रियों की कोरोना की जांच आरटीपीसीआर कराई गई थी। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई, इनमें से तीन कोरोना संक्रमित मिले, तीनों इंग्लैंड के रहने वाले हैं, जिन्हें बोधगया के एक होटल में होम आइसोलेट कर दिया गया है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

हॉर्टिकल्चर हब के रुप में स्थापित करने के लिए पाकुड़ जिला प्रशासन की अनूठी पहल,सिंचाई सुविधा, बीज – खाद, बाज़ार आदि की सुविधा से किसानों की आय बढ़ाना मकसद

बोकारो: चास हाट के जरिए करीब 7803 महिला किसानों ने साढ़े चार करोड़ का उत्पादन कमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन…
Read More

पुलिस ने किया नाबालिक को सकुशल बरामद आरोपी गिरफ्तार

रांची– मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार…