
जंगल में लगातार आग लगने से बड़े छोटे पेड़ पौधे जलकर नष्ट, विभिन्न प्रकार के वन प्राणी भी है दशक में
सेन्हा-लोहरदगा: अरु जंगल में सोमवार देर शाम आग लगने से जंगल धू-धू कर जल रहा था। जिससे जंगली जीवजन्तुओं के उपर काल मंडराने लगा था। जिसकी सूचना वन विभाग को मिलते ही जंगल पहुंच कर वन कर्मियों एवं वन समिति द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह दृश्य लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अरु जंगल में सोमवार रात्रि में देखने को मिला। विदित हो कि जंगल में विभिन्न प्रकार के जीवजन्तु का वसेरा है। और उस जंगल में आग लगने से सभी जीवजन्तु के लिए संकट मंडरा रहा है। परंतु जंगल में आग लगने पर उन सभी जीवजन्तु के रक्षा में कोई सामने नही आता है। और जंगल में आग लगने के कारण वन संपदा सहित कई छोटे व बड़े पेड़ जल कर बर्बाद हो जाता है। जिससे मनुष्य जीवन में भी समस्या उतपन होती है। जंगल मे आग लगने की सूचना पर वन कर्मी वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष बिरसा उरांव,रामावतार कुजूर,मंगलदेव तिग्गा,डिब्बा अंसारी,विवेक उरांव,जयमंगल उरांव एवं अन्य लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तथा वैसे असमाजिक प्रवृति के लोगो को चिन्हित किया जा रहा है। जिसपर विभागीय कारवाई किया जाएगा।