Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

धर्म

40 वर्षों का मुद्दा नहीं सुलझा राम भक्तों का विश्वास टूटा योगी आदित्यनाथ से चुनाव का मुद्दा छलावा निकला

बड़कागांव प्रखंड के महुदी गांव के राणा मुहल्ला से सोनपुरा गांव में जूलूस मिलान को लेकर सुबह शाम दोनों समय निकाला गया पर विवादित जूलूस मार्ग को लेकर प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग किए जाने और पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों की भारी संख्या में प्रतिनियुक्ति के कारण इस बार भी रामनवमी में जूलूस नहीं निकल पाया हालांकि इस बार भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयों , द्वारा कोशिश की गई थी वाबजूद जूलूस सोनपुरा मेला टांड़ नहीं पहुंचा जिससे महुदी,सोनपुरा व आसपास के गांवों के रामभक्तों में मायुसी दिखी और लोग कहते रहे कि अपने ही देश में हमलोग रामनवमी नहीं मना सकतें और जूलूस नहीं ले जा सकते ।
बताते चलें की पिछले वर्ष 2024 में जूलुस महुदी से सोनपुरा गांव पहुंच चुका था वापसी के क्रम में प्रशासन द्वारा विवादित मार्ग को लेकर रोक लगा दी गई जिसको लेकर अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया था इसी को देखते हुए इस बार प्रशासन द्वारा पहले ही जूलूस मार्ग में बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी जिससे किसी प्रकार का चुक ना हो और माहौल खराब ना पाए ।
इसमें वहीं मुख्य रूप से एएसपी विरेन्द्र चौधरी की विशेष प्रतिनियुक्त की गई थी वहीं बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्वक दोनों गांवों के लोगों को समझा बुझा कर शांति-व्यवस्था बनाते हुए सफलता पुर्वक रामनवमी जूलूस सम्पन्न करवाने में उनका अहम योगदान रहा । एस आई आशीष भगत,मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड समन्वयक आशीष पासवान ,अरुण पासवान, ओमप्रकाश कुमार,चाण्क्या कुमार,आशीष सोनी ,समसुद्दीन अंसारी,के अलावे बिजली विभाग के नरसिंह सोनी व सशस्त्र बल मौजूद थे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi