अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप बी के मैच में खूंटी ने चतरा को 177 रनों से किया पराजित

आप हमेशा अपने सोच को पॉजिटिव रखें और मेहनत करके खेलें: दिलीप सिंह शेखावत

लोहरदगा: झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित तथा लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित झारखंड राज्य अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी के मैच में मंगलवार को खूंटी ने चतरा को 177 रनों से पराजित कर दिया। स्थानीय बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटी की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट कुल नुकसान पर 303 रनों का स्कोर खड़ा किया टीम की ओर से अर्जुन ने 107 रन 13 चौको एवं एक छक्के की मदद से बनाया। मनीष कुमार ने 75 रन 11 चौकों तथा एक छक्का तथा अभिषेक कुमार ने 62 रन 11 चौकों की मदद से बनाया। चतरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए मेहुल राज ने दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए चतरा की टीम 22.4 ओवर में 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सूरज कुमार ने 26 रन हिमालय राज में 24 रन तथा सौरव यादव ने 17 रन का योगदान दिया। खूंटी की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रशांत कुमार मिश्रा ने आठ ओवरों में तीन मेडन रखते हुए 22 रन देकर 6 विकेट लिया। प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार खूंटी के अर्जुन तथा प्रशांत कुमार मिश्रा को संयुक्त रूप से दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में जेएससीए द्वारा प्रति नियुक्त टीम आर.डी.ओ राजेश कुमार झा, अंपायर राजेश्वर सिंह तथा संजय कुमार सिंह और स्कोरर सूरज कुमार, शुभम मेहता जिला क्रिकेट एसोसिएशन के भास्कर दास गुप्ता आलोक राय, नियाज मलिक आदि उपस्थित थे। इससे पहले मैच का विधिवत उद्घाटन लोहरदगा जिले के उप विकास आयुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप हमेशा अपने सोच को पॉजिटिव रखें और मेहनत करके खेलें तथा हमेशा समझिए कि आप बड़े मैच में खेल रहे हैं। उन्होने कहा कि लोहरदगा जिला प्रशासन आपको लोहरदगा की धरती पर स्वागत करती है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि लोहरदगा में इतने शानदार क्रिकेट स्टेडियम के लिए लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्य तथा अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू को मैं धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर सतीश वर्मा सरोज प्रजापति अमित कुमार प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रोहित-श्रेयस का तूफान, स्पिनर्स की चकरी… भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी

12 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है.…
Read More

10 वीं नेशनल रॉकिट बॉल चेम्पियनशिप के लिए झारखंड रॉकिट बॉल कोलकाता रवाना।

रांची: आगामी 27/12/23 से 29/12/23 तक कोलकाता में आयोजित होने वाले 10 वी नेशनल रॉकिट बॉल चेम्पियनशिप में…
Read More

राज्यपाल रमेश बैस ने किया 3 दिवसीय ऐतिहासिक गुंज विकास महोत्सव का उद्घाटन

5000 छाऊ कलाकारों का कार्निवाल से गूंज महोत्सव का लिम्का बुक में हुआ नाम दर्ज। सिल्ली: झारखंड आंदोलन…
Read More

133वां इंडियन ऑयल डूरंड कप 27 जुलाई से शुरू, झारखंड पहली बार करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

जमशेदपुर, 19 जुलाई 2024: इंडियन ऑयल डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का 133वां संस्करण, भारतीय फुटबॉल का सीज़न ओपनर,…
Read More

एक लाख लोगों को 36 घंटे का योग प्रशिक्षण देकर आयुष मंत्रालय से योगा वॉलंटियर सर्टिफिकेट दिलवाने का लिया संकल्प

रांची : भारतवर्ष के आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची; इंडियन योग…
Read More

‘केबीसी’ की हॉट सीट पर दिखेगी झारखंड के मधुपुर की बेटी मेघा, रोचक होगा मुकाबला !!

देवघर : मधुपुर शहर के सीताराम डालमिया रोड निवासी गोविंद बथवाल की पुत्री मेघा बथवाल चर्चित टेलीविजन शो…