JSCA स्टेडियम में आतंकवादियों के हमले की खबर, फिर 7 आतंकी को दबोचा

रांची : अचानक यह खबर फैली की धुर्वा स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद आनन-फानन में राँची पुलिस, झारखंड एटीएस की टीम और एनएसजी की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 7 आतंकियों को धर दबोचा।

दरअसल ये एक मॉक ड्रिल था ताकि झारखंड में अगर इस तरह की परिस्थिति आती है तो उससे कैसे निबटा जाए उसे लेकर एटीएस और पुलिसकी टीम कितनी कितनी तैयार है उसका आकलन हो पाए।

झारखंड एटीएस के एसपी प्रशांत आनंद के साथ लगभग 50 से अधिक जवानों ने इस ड्रिल में भाग लिया।

झारखंड आतंकियों के स्लीपर सेल को लेकर बदनाम रहा है। एटीएस के जवानों की ट्रेनिंग कराई जा रही है ताकि वह किसी भी तरह के हमले को रोक सके। एटीएस एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि यह एटीएस की रेग्युलर ड्रिल है जिसे एनएसजी के साथ किया जा रहा है आने वाले दिनों में झारखंड के सभी प्रमुख स्थानों पर भी यह ड्रिल किया जाएगा। आपको बता दें कि रांची के जेसीए स्टेडियम में ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 का मैच होना है। उससे पहले यह ड्रिल बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है हालांकि एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक इस ड्रिल का मैच से कोई संबंध नही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

माओवादियों व अपराधी संगठनों को हथियार सप्लाई करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो हथियार बरामद

गुुमला : पुलिस ने लातेहार में गिरफ्तार भाकपा माओवादी सदस्य निर्मल मिंज की बयान के आधार पर गुमला…
Read More

राजधानी में सुरक्षा देने वाले अब सुरक्षित नहीं, 2018 बैच के दारोगा अनुपम की गोली मारकर ह’त्या

रांची: राजधानी में अपराधियों का मनोबल एक कदर बढ़ गया है कि अब पुलिसकर्मी भी खुद को सुरक्षित…
Read More

पूर्व नियोजित थी पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षक की हत्या, नौ माओवादी गिरफ्तार

चाईबासा : पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षक की हत्याकांड मामले में चाईबासा पुलिस ने खुलासा करते हुए…
Read More

मुरी पुरुलिया चेक नाका पर जांच के क्रम मे 56,000 रूपये कैश बरामद।

मुरी: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए मुरी पुरुलिया बॉर्डर चेक नाका पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी…