रांची में होने वाले क्रिकेट मैच का टिकट दर हुआ तय

19 नवंबर 2021 को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित भारत एवं न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दुसरे टी-20 मैच के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने आज अपने मैनेजमेंट कमेटी के बैठक में टिकट का दर तथा राज्य सरकार और बीसीसीआई से प्राप्त कोवीड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसर स्टेडियम में प्रवेश हेतु दर्शकों के लिए नियम भी तय कर दिया। जिसका पालन अनिवार्य होगा:

1- स्टेडियम में वैसे दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा जो कोविड वैक्सीन का दोनों डोज लिए हो या जिनके पास 15 नवंबर, 2021 के बाद का आर०टी०पी०सी०आर० निगेटिव का रिपोर्ट होगा। स्टेडियम में प्रवेश के पूर्व गेट पर जांच दल को सम्बंधित सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

2- बगैर मॉस्क का प्रवेश नहीं होगा।

3- गेट पर प्रवेश के समय एक दूसरे से दो गज की दूरी रखना अनिवार्य होगा।

4- दर्शकों को टिकट पर जो सीट नम्बर अंकित होगा उसी सीट पर बैठना होगा वरना उन्हें मैच देखने से वंचित होना पड़ सकता है।

5- किसी भी तरह का बैग, थैला, कैमरा या ठोस वस्तु लेकर स्टेडियम में प्रवेश वर्जित होगा।

6- टिकट की बिक्री स्टेडियम के वेस्ट गेट के नजदीक बने टिकट काउंटरों पर होगा। जिसके लिए 15, 16 और 17नवम्बर की तिथि प्रस्तावित है। अनुमति हेतु जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है।

7- मनेजमेंट कमिटी के बैठक में आज मैच के लिए टिकट का दर भी तय कर दिया गया। टिकट का दर900/1200/-,1400/-1700/-,1800/-,4000/-,5000/-,5500/-39000/8-

दिनांक 14 नवंबर को सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम तथा सरायकेला खरसावां जिले के सदस्यों को कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर में उनका कम्पलिमेंट्री पास मिलेगा जबकि शेष जिलो के सदस्यों को 15 नवंबर को सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक जे०एस०सी० ए० अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर, रांची में मिलेगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

बीसीसीआई की सालाना बैठक, अध्यक्ष और आईसीसी चेयरमैन पद सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सालाना बैठक आज मुंबई में होगी। इस बैठक में बीसीसीआई के अगले…

रोहित-श्रेयस का तूफान, स्पिनर्स की चकरी… भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी

12 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है.…
Read More

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खागा के मैदान मेंदो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पालोजोरी: पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खागा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के मैदान में खेल दिवस के शुभ…
Read More

बिरसा मुंडा आर्चरी एकेडमी में समर कैंप  समारोह का समापन

सिल्ली:- सिल्ली  बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी में आयोजित 15 दिवसीय तीरंदाजी समर कैंप का समापन शुक्रवार को हुआ।…
Read More

नेशनल स्पोर्ट्स मे डी.ए. वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली के छात्र-छात्राओं ने जीता स्वर्ण तथा रजत पदक ।

सिल्ली : डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल बरियातू के द्वारा बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम ,रांची में नेशनल स्पोर्ट्स…
Read More

झारखण्ड की योगासना टीम हुआ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

रांची: नेशनल योगासना स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा संगमनेर, महाराष्ट्र में आयोजित तृतीय सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता…