राँची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में काली पूजा समिति के सदस्य पर गोली चली।शनिवार की रात न्यू इंडियन क्लब काली पूजा समिति के सदस्य दीपक सिंह पर गोली चलाई गई। गोलीबारी की इस घटना में दीपक सिंह बाल बाल बच गए। गोली चलाने का आरोप टुट्टू सिंह नाम के व्यक्ति पर लगा है।
गोलबारी की घटना के बाद टूटू सिंह मौके से फरार हो गया। गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
इस सम्बंध में पुलिस का कहना है अभी तक गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। पूछताछ की जा रही है।गोली चली है या नहीं।