सिल्ली में केनरा बैंक शाखा का हुआ उद्घाटन

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत केनरा बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, केनरा बैंक के जेनरल मैनेजर श्रीकांत जोशी के मार्गदर्शन में 26 सितम्बर को साहेब बांध तलाब के पास जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी के द्वारा किया गया।

इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बिना चौधरी ने कहा कि केनरा बैंक जैसे बड़े बैंक की शाखा खुलने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी मदद मिलेगी एवं सुदूर क्षेत्र के लोगों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। वहीं केनरा बैंक के सर्किल ऑफिस के मंडल प्रबंधक प्रशांत सिंह ने कहा कि यह बैंक लोगों को काफी लाभान्वित करेगा तथा किसानों और व्यवसायी वर्ग के लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण भी उपलब्ध कराएगी तथा क्षेत्र के विकास की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।

रूडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन किया।
मौके पर केनरा बैंक शाखा सिल्ली के प्रबंधक सुब्रतो नायक, अधिकारी राजीव लकड़ा। रुडसेट संस्थान वरिष्ठ संकाय जगदीश चन्द्र महतो , दशरथ कुमार, माहेश रूहीदास उपस्थित रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की छापामारी, 14 और ठिकानों पर दी गई दबिश

छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है। ईडी…
Read More

मैथन डैम के समीप दुकानों में अवैध शराब बिक्री पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया ताबड़तोड़ छापेमारी,भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त

निरसा(धनबाद) : झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के कल्यानेश्वरी फाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई…
Read More

के एम सी फाउंडेशन ने किया नवरात्र के नवमी में किया कन्या पूजन सह प्रसाद वितरण

पटना : अध्यात्म और विज्ञान पर कार्य करने बाली संस्था K M COSMIC फॉउंडेशन द्वारा आयोजित संस्था के…
Read More

सीयूजे के जनसंचार विभाग द्वारा जनजातीय जीवन पर फ़िल्म प्रदर्शनी का आयोजन। “स्ट्रेंथ इन डायवर्सिटी”, “वॉयस ऑफ तीस्ता” और “करम” सहित तीन फिल्मों का प्रदर्शन

रांची, 6 अक्टूबर, 2023 : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संवाद। समुदाय…
Read More

विद्यालय में व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी दी जाय ताकि बच्चों में सर्वांगीण विकास हो शिव नंदन पाठक

रांची:10 अगस्त 2022, डी ए वी शिक्षा दीप हेहल,मे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के…