सातवीं बार चैंपियन बने सिल्ली के तीरंदाजों ने विधायक से की मुलाकात

सिल्ली : सातवीं बार चैंपियन बनें सिल्ली प्रखंड के तीरंदाजों ने सिल्ली स्टेडियम परिसर में विधायक सुदेश कुमार महतो मुलाकात की। इस उपलब्धि पर विधायक ने तीरंदाज टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया एवं जीत की बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।

ज्ञात हो की पिछले दिनों खेलगांव होटवार रांची में आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्ली प्रखंड के तीरंदाज सातवीं बार चैंपियन बने। इसकी जानकारी देते हुए कोच प्रकाश राम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में साझा आर्चरी सेंटर के सिल्ली जोन्हा, राहे तथा रांची के तीरंदाज शामिल थे।

सिल्ली साझा आर्चरी सेंटर के 22 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया एवम कुल 66 मेडल प्राप्त किया। जिसमे गोल्ड 27 गोल्ड ,सिल्वर 20 सिल्वर, एवं 19 कांस्य पदक शामिल है। वहीं स्टेडियम में पिछले दो दिनों से चल रहे राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गया। चयन प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न आर्चरी सेंटर से लगभग 200 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। सफल तीरंदाज जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सरायकेला से स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भाग रहे अपराधियों का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर

रांची:- सरायकेला जिले के आदित्यपुर से स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भागने वाले अपराधियों का यूपी पुलिस ने…
Read More

जहानाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सचिव ने थाना प्रभारी के साथ की बैठक

जहानाबाद : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय में किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को…
Read More

रांची पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों को लगी गोली, हथियार का जखीरा बरामद.

रांची के रातू इलाके में पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई…