सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र सिल्ली एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुख्यालय के प्रांगण में मंगलवार के दिन समावेशी शिक्षा के तहत निशक्त बच्चों जिनकी आयु 6 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के बीच जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी अंचलाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन आशीष लकड़ा तथा उप प्रमुख आरती देवी की उपस्थिति में कुल 85 उपकरण का वितरण किया गया।
जिसमें ट्राई साइकिल तीन बच्चों को,सी पी कुर्सी 10 बच्चों को, रोलेटर चार बच्चों को, व्हीलचेयर आठ बच्चों को, एलवो क्रचेंज दो बच्चों को तथा सात श्रवण निशक्त बच्चों को कान में सुनने की मशीन का वितरण किया गया। सामग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत 3 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के आयु वाले दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था।
इस मौके पर विकलांग शिक्षक शोभा सिंह, सुरेश महतो, उमेश महतो, मिथुन चंद्र महतो, बीपीओ कृष्णा हेंब्रम, बीआरपी संगीता टोप्पो, मेघनाथ राम, समेत अभिभावक तथा प्रखंड के कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।
