झारखंड पुलीस गांव गांव में डायन बिसाही के खिलाफ लगा रही पोस्टर

रांची : झारखंड में डायन-बिसाही बहुत बड़ी समस्या है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आदिवासी बहुल इलाकों में देखने को मिलता है। डायन-बिसाही से सबसे ज्यादा प्रभावित झारखंड रहता है। डायन बिसाही मामले में राज्य में अब तक सैकडो लोगो की जान चुकी है।

झारखंड पुलिस की ओर से राज्य के जिलो के थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर डायन-बिसाही के खिलाफ जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गांवों, पंचायतों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलीस का मकसद है की समाज में अंधविश्वास पर अंकुश लगने के साथ-साथ आमलोग जागरूक हो सके।

21वीं सदी में भी ग्रामीण क्षेत्रों में अशिक्षा के कारण अंधविश्वास में पड़कर मरीज को ईलाज के बजाय ओझा-गुणी के चक्कर में पड़कर एक-दूसरे के साथ मारपीट व हत्या तक अंजाम देने से बाज नहीं आते हैं। उसमें ज्यादातर महिलाओं को प्रताड़ित होना पड़ रहा है।

डायन-बिसाही से जुड़े मामलों में ज्यादातर हत्या निजी स्वार्थ की वजह से की जाती है। जिनमें पारिवारिक विवाद और जमीन हड़पने की नीयत प्रमुख है। डायन-बिसाही मामले में हत्या की एक और वजह सामने है। जिसमें गांव में किसी के बीमार होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की जगह लोग तांत्रिक और ओझा-गुणी के पास पहुंच जाते है और उसके इशारे पर भी हत्या की घटना को अंजाम दिया जाता है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

खाद आपूर्ति विभाग के जिला स्तरीय की बैठक, आम जनता होंगे लाभान्वित- रूद्र शुक्ला  !!

पलामू- पलामू जिला मुख्यालय परिसदन भवन में खाद आपूर्ति विभाग की बैठक आहूत की गई । इस कार्यक्रम…
Read More

मोरहाबादी में हुई घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल बख्शा नहीं जायेगाः मुख्यमंत्री

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को राज्य में…
Read More

उपायुक्त की पहल पर सपनों की उड़ान कार्यक्रम का सफल परिणाम

■ सपनों की उड़ान कार्यक्रम से जुड़कर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, खूंटी…
Read More

50 लाख रुपये नगद,ढेड़ करोड़ रुपये के गहने की चोरी,मकान मालिक सपरिवार गए थे सिंगापुर,दिल्ली और हरिद्वार घूमने……

जमशेदपुर : झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर के साकची मुस्लिम बस्ती मजार के पास रहने वाले…
Read More

अवैध शराब सीनियर प्रीमियम व्हिस्की 750ml 12 बोतल एवं बुडवेसर मैग्नम कैन बियर 500ml 48 बोतल जप्त

सिल्ली: सिल्ली पुलिस को आज मिली गुप्त सूचना के अनुसार पतराहातु रोड में अवैध शराब का परिवहन करते…