अवैध शराब के साथ मुरी स्टेशन से दो संदिग्ध गिरफ्तार

मूरी:10 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल मुरी के निरीक्षक रूपेश कुमार के नेतृत्व में मुरी पोस्ट के ऑफिसर एवं स्टाफ एवं साथ में महिला निरीक्षक सुनीता पन्ना के साथ में उप निरीक्षक रवि शंकर आरक्षी सलीम सिद्धकी आरक्षी मुंतजीर अंसारी एवं प्रधान आरक्षक सिकंदर कुमार साथ मिलकर जांच अभियान चला रहे थे। संयुक्त जांच अभियान के दौरान समय करीब 7:25 बजे मुरी प्लेटफार्म नंबर एक के रांची इंड में नया फुटब्रिज के निकट दो व्यक्ति को संदिग्ध हालत में देखा गया जो टू बैक के साथ जा रहे थे। जिन्हें रोक कर पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपना नाम क्रमशः 1-राहुल बुक लिहार उम्र 23 वर्ष पिता ,सुलेदर टूक लिहार ग्राम, श्रीनगर ,थाना, मसौढ़ी जिला, पटना ( बिहार) 2-दीपू कुमार उम्र 22 वर्ष पिता विनोद साहू, ग्राम श्रीनगर थाना मसौली जिला पटना बिहार बताया। टीम के द्वारा उनके पास दो पिठू बैग की तलाशी लेने पर पिट्ठू बैग से रॉयल स्टैग ब्रांड के 750ml के 23 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 30 कैन बियर बरामद हुआ। उन दोनों के कब्जे से अवैध शराब को जप्त कर एवं जब्ती सूची बनाकर सहायक आयुक्त महोदय उत्पाद विभाग रांची को अग्रिम कार्यवाही हेतु भेज दिया गया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को जान से मारने की मिली धमकी, पत्र भेजने वाले व्यक्ति ने की ये बड़ी मांग !!

रांची- शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को जान से मारने की धमकी दी गयी है. उनके बोकारो स्थित आवास…